Current Affairs in Hindi – 4 June 2020

4 जून 2020 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के प्रश्न जो आप सभी विद्यार्थियों के लिए स्पर्धा परीक्षा की दृष्टी से महत्वपूर्ण है . इस लेख में आपको स्पर्धा परीक्षा जो केंद्र एव राज्य सरकार ( जैसे एसएससी , बैंकिंग, रेलवे, पोलिस, डिफेन्स और राज्य से संबंधित प्रश्न ) ली जाती है उसके लिए सहायक होंगी. साथ ही हम आपको वीकली करंट अफेयर्स के नोट्स भी प्रोवाइड करेंगे और माह के अंत में हम आपको पुरे महीने की PDF भी प्रोवाइड करेंगे. आप इसी तरह हमारे साइट को विजिट कर हमारा हौसला बढाए और हम आपको वादा करते है हम पूरी मेहनत से आपकी तैयारी में जान लगा देंगे.


4 जून 2020 करेंट अफेयर्स 

1)    हर वर्ष किस तारीख को विश्व साइकल दिवस मनाया जाता है ?

a)    3 जून

-        प्रत्येक वर्ष 3 जून को साइकल दिवस मनाया जाता है।

-        इसकी शुरुआत अप्रेल 2018 से United Nations की जनरल असेम्बली द्वारा 3 जून को पारित किया गया था।

-        शोध में पाया गया कि साइकल चलाने से हीमोग्लबिन बड़ता है एवं साथ ही स्वास्थ्य के लिए साइकल बेहद उपयोगी होती है।

 

2)    किस संस्था ने कोरोना के इस प्रकोप से बचने के लिए ‘अल्ट्रा स्वच्छ‘ नामक एक डिसइन्फेक्शन किट विकसित की है?

a)    डीआरडीओ

-        हाल ही में डीआरडीओ द्वारा एक किट विकसित की गई है।

-        इस किट की यह खासियत है कि यह कपड़ों, पीपीई किट एवं इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को डिसइंफेक्शन कर देंगी।

-        अल्ट्रा स्वच्छ का विकास डीआरडीओ की दिल्ली स्थित शाखा इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइडसाईसेंज ( INMAS ) एवं गाजियाबाद की इंडस्ट्री पार्टनर गेल क्राफ्ट हेल्थ केयर प्राईवेट लीमिटेड के साथ मिलकर इस उपकरण का विकास किया है।

-        डीआरडीओ का मुख्यालय – नई दिल्ली

-        स्थापना – 1958

 

3) किस संस्था द्वारा वास्तविक समय बिजली बाजार ( रियलटाइम इलेक्ट्रिसिटी मार्केट RTM ) का शुभारंभ किया गया है?

a)     भारतीय ऊर्जा विनिमय

-        हाल ही में भारतीय ऊर्जा विनिमय ने रियल टाइम इलेक्ट्रिसिटी मार्केट को लॉन्च किया है।

-        1 जून को इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ( IEX ) एवं पॉवर एक्सचेंज की इंडिया लिमिटेड ( PXIL ) ने इसका परिचालन किया है।

-        भारतीय ऊर्जा विनिमय का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है

-        स्थापना – 2008

 

4) किस राज्य की सरकार ने covid -19 वायरस से लढ़ाई लड़ने के लिए मिशन फतेह‘ नाम से एक मुहिम का शुभारंभ किया है?

a)     पंजाब

-        पंजाब के सीएम कप्तान सिंह ने 2 जून को मिशन फतेह गीत को लॉन्च किया साथ ही कई भारतीय कलाकारों ने इसमें भाग लिया।

-        मिशन फतेह मुहिम पंजाब सरकार द्वारा कोराना के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लॉन्च किया है।

-        राजधानी – चंडीगढ़

 

5)   किसे एक्जिम बैंक ( भारतीय निर्यात आयात बैंक ) के उप प्रबंध निदेशक ( डीएमडी ) के रूप में नियुक्त किया गया है?

a)     हर्षा बंगारी

-         एक्जिम बैंक ने बंगारी को बैंक का उप प्रबंध निदेशक चुना है।

-         बंगारी बैंक की मुख्य महाप्रबंधक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी के तौर पर काम कर चुकी है।

-         मुख्यालय – मुंबई

-         स्थापना – 1982

-         सीईओ – डेविड रस्क्विनहा

 

6)     किसे पापुआ न्यु गीनी में इंडियन हाय कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया गया है?

a)     शुशील कुमार सिंघल

-        सिंघल को पापुआ न्यु गिनी में अगले भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

-        वर्तमान में सिंघल विदेश मंत्रालय में सेक्रेटरीके पद पर है।

-        पापुआ न्यू गिनी प्रशांत महासागर में स्थित एक आजाद राष्ट्र है।

-        राजधानी – पोर्ट मोरेस्बी

-        मुद्रा – किना

 

7)     किसे ब्रिटेन में आगामी भारतीय उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है?

a)     गायत्री आई कुमार

-        ब्रिटेन में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में गायत्री कुमार का चुनाव किया गया है।

-        कुमार ने रुचि घनश्याम का स्थान लिया है।

-        कुमार 1986 बैच की भारतीय विदेशी सेवा अधिकारी है।

-        वर्तमान में वे बेल्जियमलगजेंबर्ग एवं यूरोपियन यूनियन में भारतीय राजदूत है।

 

8)     कुवैत में भारत के राजदूत के रूप किसे नियुक्त किया गया है?

a)     सिब्बी जॉर्ज

-        सिब्बी जॉर्ज को कुवैत में भारत के अगले राजदूत चुना गया है।

-        वर्तमान में सिब्बी स्विट्जलैंड में भारत के राजदूत के तौर पर सेवा दे रहे है।

-        के जीवसागर के सेवानिवृत्त होने के बाद यह फैसला लिया गया है।

 

9)     किस अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ी का एक सड़क हादसे में निधन हो गया?

a)     जयंतीलाल नानोमा

-    अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ी नानोमा का 31 मई को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।

-        नानोमा को वर्ष 2017 में वशिष्ठ अवॉर्ड मिल चुका है।

-        जयंतीलाल को 2009 में नेशनल गेम में छह गोल्ड एवं 2010 में अंतरराष्ट्रीय गेम में एक गोल्ड और 2 रजत पद जीत चुके है।

 

10)  किस पूर्व केंद्रीय मंत्री का 1 जून 2020 को कोरोना से निधन हो गया?

a)     फुनसुंग नामग्याल

-        तीन बार सांसद रह चुके एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फुनसुंग नामग्याल का 83 वर्ष की आयु में 1 जून 2020 को निधन हो गए।

-        नामग्याल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे. लद्दाख सीट से 1984 में लोकसभा सांसद थे।

-        वह लद्दाख के निवासी थे।